संविधान निर्माता,भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास साथ मनाई – जनजाति महासंघ

संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती समारोह जनजाति महासंघ भिण्ड इकाई के द्वारा हर्षोल्लास साथ मनाई गई 

भिण्ड 15अप्रेल:- विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जनजाति महासंघ भिण्ड द्वारा संविधान के निर्माता एवं पिछड़ों, दलितों के मसीहा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती जिला कार्यालय भिंड में मनाई गई जिसमें प्रदेश महासचिव श्री रामकृष्ण बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर सौरभ बघेल एवं जिला प्रभारी श्री राम भरोसे सिंह वकील साहब के द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं संविधान की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला मार्गदर्शक राजकुमार सिंह बघेल कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह बघेल, जिला कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह बघेल, दिनेश सिंह बघेल सपा जिला अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी, जिला मीडिया प्रभारी    श्री धर्मेंद्र सिंह बघेल एवं राहुल बघेल सहित आधा दर्जन लोगों ने उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ बाबा साहेब की जयंती मनाई।