भिण्ड, 25 जनवरी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी 23वी पुण्यतिथि के अवसर श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धनवंतरी धर्मशाला में उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उनको याद किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता के त्याग, तपस्या के कारण ही आज भाजपा का इतना विशाल स्वरूप दिखाई देता है। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को मैं राजमाता का स्मरण दिलाते हुए यह बताना चाहता हूं कि जब वे आपातकाल में जेल गईं और जेल से निकलते ही उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पंचनिष्ठाओं को आत्मसात करते हुए संगठन को गढने का काम किया।
भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन ने कहा कि राजमाता त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति थीं। वे एक कुशल संगठक के अलावा बडी राजनेता होकर ममतामयी मां भी थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मां के रूप में स्नेह देते हुए संगठन में कार्य करना भी सिखाया एवं राजमाता सिंधिया का हमारे जिले के लोगों से विशेष स्नेह रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता रविन्द्र नरवरिया, सुनील बाल्मीकि, जिलामंत्री रश्मि खटीक, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन एवं प्रदीप भदौरिया, युवानेता प्रिंस दुबे, मण्डल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, मण्डल मंत्री सूरज बरुआ, सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, हैरी चौधरी, विष्णु शर्मा, दीपक मिश्रा, राकेश जैन, भानु जयंत, आकाश राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।