जमदारा एवं चांदन खेरिया में विकसित संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 25 जनवरी। विकसित भारत सकल्प यात्रा गुरुवार को मण्डल मौ के ग्राम चांदन खेरिया एवं ग्राम पंचायत जमदारा पहुंची। जहां ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशहित एवं राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामख्तयार गुर्जर, संरपच जितेन्द्र गोयल, राजू शर्मा, नरेश शर्मा, मुन्नेश कुशवाह, मटरु शर्मा, केदार गोयल, संरपच रामपाल सिंह गुर्जर, जनपद सदस्य राजा गुर्जर, संजीव यादव आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।