‘गांव चलो अभियान’ की कार्यशाला में भापोल पहुंचे भाजपा नेता

भिण्ड, 25 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘गांव चलो अभियान’ की कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री व गांव चलो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवप्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश के संयोजक विजय दुबे और पूरे प्रदेश से आए गांव चलो अभियान के संयोजक, सह संयोजक उपस्थित हुए। वहीं भिण्ड जिला संयोजक रमेश दुबे, सह संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भिण्ड कामना सिंह भदौरिया, पार्टी उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा भी सम्मिलित हुए।