पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने किया पुल का निरीक्षण
भिण्ड, 08 जनवरी। चंबल नदी पर 142 करोड की लागत से 850 मीटर लंबा आधुनिक तकनीक से निर्मित हो रहा अटेर-जैतपुर पुल फरवरी माह तक पूर्ण हो जाएगा। यह जानकारी पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद को पुल के निरीक्षक के दौरान कार्यरत इंजीनियर द्वारा दी गई।
आधुनिक तकनीक से निर्मित होने वाले इस पुल में 18 पिलर हैं। पुल की चौडाई प्रारंभ में 8.5 मीटर स्वीकृत हुई थी लेकिन पूर्व सांसद के आग्रह पर इस पुल की चौडाई में वृद्धि करते हुए भारत सरकार द्वारा इसे 12 मीटर की स्वीकृति प्रदान की थी। पुल की ऊंचाई पहले 80 फीट थी, जब जब चौडाई में वृद्धि की गई तो ऊंचाई में भी पांच फीट की वृद्धि की गई। यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुल की दोनों ओर छह फीट ऊंचाई वाली स्टील की रैलिंग लगाई जा रही है।
इस पुल से भिण्ड, अटेर, मेहगांव, गोहद, लहार, सेवढा से यात्री सीधे आगरा एवं दिल्ली पहुंचेंगे। सर्तमान में उदी मार्ग से जाने पर करीब 50 किमी की अधिक दूरी होती है, जो इस पुलिस के तैयार होने के बाद कम हो जाएगी। पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश की ओर से अटेर का किला एवं चंबल के बीहड देखने के लिए अब आसानी से आ सकेंगे। परिणाम स्वरूप अटेर पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होगा। इसके अलावा चंबल क्षेत्र के किसान अपना उत्पाद चार घण्टे में दिल्ली पहुंचा सकेंगे। इस अविकसित क्षेत्र में उद्यानकी, कृषि और उद्योगों का विकास होगा। व्यापार बढेगा और विकसित होकर चंबल क्षेत्र नए आयामों को प्राप्त करेगा।