भिण्ड, 27 दिसम्बर। मप्र के मंत्रिमण्डल में ग्वालियर दक्षिण से निर्वाचित विधायक नारायण सिंह कुशवाह एवं मेहगांव विधायक राकेश शुक्ला को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने मौ अंचल के कुशवाह समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुडे समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को बधाई दी है।
बधाई देने वालों में भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, हरनारायण सिंह कुशवाह, राजेश कुशवाह, डॉ. जयसिंह कुशवाह, नवल सिंह कुशवाह, रामू कुशवाह, पंकज कुशवाह, लाखन सिंह मास्टर, श्रीकृष्ण कुशवाह मास्टर, भोलाराम कुशवाह, जगत सिंह मामा, जगदीश कुशवाह, आरपी कुशवाह के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता सरनाम सिंह गुर्जर, मर्याद सिंह यादव, रामअख्तियार सिंह गुर्जर, कोशू चौहान, सोमवीर शिवहरे, सुलतान सिंह मौर्य, डॉ. बेताल सिंह गौड, अवध नारायण शर्मा आदि प्रमुख हैं।