हम फाउण्डेशन शाखा भिण्ड द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित, अटल ने मारी बाजी

भिण्ड, 01 अक्टूबर। हम फाउण्डेशन शाखा भिण्ड द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अटल सिंह गुर्जर ने प्रथम, दिव्या त्रिवेदी ने द्वितीय और राघव सिंह राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाप्रामावि की शिक्षिका आशा भदौरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में जयंत किरार तथा अध्यक्षता हम फाउण्डेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने की। संचालन प्रांतीय महासचिव नितिन दीक्षित ने किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शैलेश सक्सेना शाखा उपाध्यक्ष योगेश शर्मा और शाखा सचिव विपुल सेठ, सेवा प्रमुख प्रखर त्रिवेदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और भारत मां के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि आशा भदौरिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा वर्तमान परिपे्रक्ष्य में संस्कृत शिक्षा व्यवस्था विषय पर जो निबंध लिखा है, वह एक अनुकरणीय है। उन्होंने संस्कृत शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षित होना बहुत जरूरी है, क्योंकि हमें शिक्षा से ज्ञान संस्कारवान की प्राप्ति होती है। जयंत किरार ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य की शक्तियों का विकास करती है स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति में अंतर्निहित पूर्णता की अभिव्यक्ति है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. इकबाल अली ने कहा कि शिक्षा पाना हर किसी का अधिकार है, शिक्षित व्यक्ति ही समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी को महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और लालबहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के विचारों पर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर विकास कुशवाह, सचिन बघेल, सोनू कुशवाह, सरजील खान, पीयूष जैन, मयंक जैन, सानिया खान, प्रगति सोनी, महक चौहान, अनमोल आदि उपस्थित थे।