भाजपा नेता दांतरे की पत्नी का निधन, ग्रह गांव कोंहार में हुई अंत्येष्टि

भिण्ड, 01 अक्टूबर। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी सुरेश दांतरे निवासी ग्राम कोंहार की धर्मपत्नी व पंचायत सचिव विजय दांतरे की माताजी श्रीमती ऊषा दांतरे का कल रात बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। अंतिम संस्कार शुक्रवार को ग्रह गांव कोंहार में श्मशान घाट पर किया गया।
आज सुबह जैसे ही मेहगांव नगर व आस-पास के लोगों को जब निधन का समाचार मिला तो कोंहार गांव पहुंचकर अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए। अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक राकेश शुक्ला सहित क्षेत्र के समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठजनों ने सम्मिलित हुए। सुरेश दांतरे की पत्नी के आकस्मिक निधन से गांव परिजन व मित्रजनों ने शोक व्यक्त किया है।