दिग्विजय सिंह बंटाधार और कमलनाथ करप्शन नाथ : शर्मा
भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह के समर्थन में नयागांव में चुनावी सभा आयोजित
भिण्ड, 10 नवम्बर। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह कुशवाह के समर्थन में ग्राम नयागांव सगरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 900 वचन लेकर आई थी, एक भी वचन पूरा नहीं किया। जो हमेशा से झूठ बोलकर राजनीति करते चले आ रहे हैं, इनके पास झूठ बोलने की सिवा कोई नीति नहीं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र में ताकत को मजबूत करने वाला है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म पर बराबर हमला करने वाले राष्ट्र विरोधी ताकतों को आगे बढा रही है, उसके लोगों के पास झूठ बोलने की गारंटी है, तो भाजपा के साथ विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाथी कांप रहा है, जिसका मध्य प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। आपने नरेन्द्र सिंह कुशवाह के पिछले कार्यकाल को देखा होगा, जन सेवा के साथ विकास को आगे बढने का काम किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह बंटाधार और कमलनाथ करप्शन नाथ हैं, जिन्होंने मप्र को बीमारू राज्य बनाया था, हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसे बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकसित राज्य बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा के चुनाव निशान कमल के फूल वाले बटन को दबाकर बहुमत के साथ नरेन्द्र सिंह कुशवाह को विजयी बनाकर उन्हें भोपाल पहुंचाएं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसदŸ संध्या राय ने कहा कि यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव को मजबूती प्रदान करेगा, इसलिए हम सभी लोग पूरे ताकत के साथ अपने-अपने बूथ पर भाजपा के कमल के निशान वाले बटन को दबाकर नरेन्द्र सिंह कुशवाह को आशीर्वाद प्रदान करें।
भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ऊमरी मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर एवं पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन ने किया। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन एवं संजीव कांकार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, मायाराम शर्मा एडवोकेट, ओमप्रकाश पुरोहित, आनंद बरुआ एडवोकेट, अमृतपाल सिंह बघेल एडवोकेट, पूर्व जिला महामंत्री सुंदरपाल सिंह राजावत, जण्डेल सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, अनिल सिंह कुशवाह, उपेन्द्र राजौरिया, अमित दुबे, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, अशोक सिंह कुशवाह, शैलेश नारायण सिंह कुशवाह आदि मौजूद थे।