भिण्ड, 05 नवम्बर। आदिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर पेच नं.दो कुआं वाले जैन मन्दिर का विशाल एवं भव्य निर्माण कार्य होने जा रहा है। जिसमें रविवार को सुबह भगवान आदिनाथ के समोशरण को बगल में अस्थाई रूप से आचार्य विनिश्चाय सागर महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य द्वारा विधि-विधान से स्थापित किया गया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मनोज जैन ने बताया कि कुआं वाले जैन मन्दिर का निर्माण 75&52 की जगह में विशाल एवं भव्यं बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसमें रविवार को विधि-विधान से प्रतिमाएं बगल वाली जगह में स्थापित की गई हैं। इस स्थान पर तीन मंजिल भवन का निर्माण होगा, जिसमें 24 तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाएं विराजमान कराई जाएंगी। इसके लिए समाज के सभी प्रबुद्धजनों द्वारा आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। जिससे यह विशाल भव्य मन्दिर बनकर तैयार होगा।