भिण्ड, 04 नवम्बर। विधानसभा क्षेत्र लहार से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक रसाल सिंह ने शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आलमपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में मतदाताओं के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया।
बसपा प्रत्याशी रसाल सिंह संगठन के लोगों एवं अपने समर्थकों के साथ सबसे पहले लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कांक्सी सरकार पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने हनुमानजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम फरदुआ, अरुसी, रूरई, ररुआ, बिडरा, भडेरी, रजरापुरा, गांगेपुरा, टिमावली, भांपर, खिरिया, गेंथरी, बेलमा, कुरथर, खुर्द में मतदाताओं से जनसंपर्क कर वोट मांगे। आलमपुर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं ने उन्हें वोट देने का भरोसा दिया। उनके साथ पूर्व सरपंच रणवीर सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह चौहान, रामबाबू मोदी, देवीदयाल महाजन, मोनू महाजन, संतोष झा महापौर, जितेन्द्र सिंह कौरव, दीपक आर्य, मोदी चौहान, सोनू निरंजन (डमडम), अरविन्द सिंह चौहान सहित दर्जनों समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।