दबोह मण्डल-एक में शक्ति केन्द्र की बैठक आयोजित

भिण्ड, 19 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल-एक में बूथ विजय प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड एक से पांच तक के बूथ प्रभारी, शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, पन्ना प्रमुख के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता, कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सर्वप्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्बीर पर माल्यापर्ण किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने अपने-अपने बूथ को जिताने का संकल्प लिया, इसके बाद सभी सदस्यों को समूहिक रूप से सभी को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर शक्ति केन्द्र प्रमुख राजा यादव, संयोजक हृदेश नायक एवं पंच परमेश्वर त्रिदेव के अलावा भगवान नायक, राजेन्द्र उदैनिया, संतोष तिवारी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, सुधीर उदैनिया, जसवंत दोहरे, राजेन्द्र यादव, घनश्याम दोहरे, ब्रजेन्द्र गुर्जर, कमलेश विरथारिया, प्रभाकांत चनसोलिया, हरिमोहन विरथारिया, कोठारी तिगुनाथ, सियाशरण सविता, राजकुमार खटीक, बुद्धसिंह दोहरे, अर्जुन पांडेय, श्रीकृष्ण, कोमल पाल आदि मौजूद रहे।