भाजपा द्वारा सात मोर्चों के युवाओं की संयुक्त बैठक आयोजित
भिण्ड, 19 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सातों मोर्चों के युवाओं की एक संयुक्त बैठक विधानसभा कार्यालय पर आहूत की गई। जिसमें 17 नवंबर को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई।
भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में युवाओं की अहम भूमिका रही है। युवाओं ने जो जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है, उसको बखूबी निभाया है। आगामी होने वाले चुनाव से पहले युवाओं को अपनी अपनी पोलिंग बूथ पर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे घर घर जाकर जनसंपर्क कर चर्चा करना है। राजनीति में कोई स्थाई शत्रु नहीं होता, हमको अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा विचारधारा से जोडना है। कांग्रेस अफवाह पर चुनाव लडती है, हम विकास पर। हमारा युवा इस चुनाव में हनुमान की भूमिका में है, जो भाजपा को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। बैठक में बाद भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य ने युवाओं के साथ गोहद शहर में जनसंपर्क किया।
बैठक में विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय, चन्द्रशेखर शर्मा, नरेन्द्र तोमर, मण्डल अध्यक्ष रवि शर्मा, विवेक जैन, देवेन्द्र गौड, विक्रांत कुशवाह, धर्मेन्द्र गुर्जर, मनीष दीक्षित, राहुल खुरासिया, आशीष शर्मा, रामकेश कुशवाह, दिनेश श्रीवास, सौरभ पाण्डेय, राजेश नागर, राकेश गौड, रामू तोमर, भूपेन्द्र गुर्जर, राहुल शर्मा, सतीश सिकरवार, प्रदीप नरवरिया, आकाश सोनी, प्रमोद कामत, लला कुशवाह, मदन श्रीवास, धीरेन्द्र शर्मा, प्रदीप वाल्मीक, अमर सिंह बांगर, लखन वाल्मीक, गोलू वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, विकास श्रीवास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।