भिण्ड, 19 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सरकार में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत 20 एवं 21 अक्टूबर को शक्ति केन्द्र सम्मेलनों में भाग लेंगे और बूथ सशक्तिकरण चुनाव भी प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर समीक्षा कर तैयारी का जायजा लेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री जिले के प्रभारी एसपी सिंह बघेल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 अक्टूबर को मेहगांव एवं 21 अक्टूबर को गोहद के शक्ति केन्द्र सम्मेलन में शामिल होंगे।