ट्रैक्टर रोड वेटर खेत में चलाते समय किसान की मौत

भिण्ड, 17 अक्टूबर। मालनपुर थाना क्षेत्र में एक किसान बिसंबर सिंह अपने खेत में ट्रैक्टर रोड वेटर से जुताई करते समय दर्दनांक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्राम लटकन पुरा थाना मालनपुर के कृषक बिसंबर सिंह पुत्र सोनेराम गुर्जर उम्र 55 साल गांव से थोडी दूरी पर अपने खेत की रोल वेटर चला रहे थे, देखने लिए चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे उतर रहा था। इसी दरम्यान बिसंबर सिंह उम्र 55 वर्ष का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रैक्टर रोड वेटर हल के नीचे आ गया। ट्रैक्टर चालू था और धीमी गति से चल रहा था। हलों के नीचे आने से उसके शरीर के टुकडे-टुकडे हो गए और घटना स्थल पर ही मौके पर मौत हो गई। जब गांव वालों को पता चला तो घटना स्थल पर जाकर देखा तो विसंबर का कटा हुआ शरीर हलों में फंसा हुआ था। इस घटना से ग्रामवासियों में शोक की लहर में दौड गई। किसान के अंतिम संस्कार में सैकडों लोग सम्मिलित हुए।