भिण्ड, 21 सितम्बर। कामाख्या देवी दर्शन के लिए परशुराम ब्राह्मण संघ के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं गोहद ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद शर्मा अपने साथी समाजसेवी सुरेश कटारे, जितेन्द्र शर्मा बंटी, हरिशंकर शर्मा, विकास थापक, बंटू शर्मा के साथ असम में मां कामाख्या देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी भिण्ड प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश दांतरे ने रास्ते में उनका फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम संभागीय मीडिया प्रभारी सुनील कांकर, जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, भिण्ड ब्लॉक अध्यक्ष आनंद शर्मा ने दर्शनार्थियों की मंगलमय यात्रा के लिए कामना की।