गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई विश्व की सबसे बडी राखी

भाजपा नेता अशोक भारद्वाज ने 1251 फुट लम्बी राखी बनाकर रचा कीर्तिमान
मेहगांव पहुंचे गिनीज बुक सहित पांच एजेंसियों के जजों ने प्रदान किए सर्टिफिकेट

भिण्ड, 31 अगस्त। भिण्ड जिले के मेहगांव कस्बे में भाजपा नेता एवं समाजसेवी अशोक भारद्वाज ने रक्षा बंधन के मौके पर विश्व की सबसे बडी राखी बनाकर विश्व कीर्तिमान रच दिया है। इस राखी रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के जज गुरुवार को मेहगांव पहुंचे। उन्होंने राखी के निर्माता अशोक भारद्वाज को सर्टीफिकेट देकर विश्व की सबसे बडी राखी घोषित किया है। इस मौके पर दंदरौआधा में महंत 1008 महामण्डलेश्व रामदास महाराज विशेष रूप से मौजूद रहे तथा जिलेभर से बहिनें राखी बांधन के लिए मेहगांव पहुंची।

भाजपा नेता अशोक भारद्वाज ने रक्षा बंधन के इस पवित्र आयोजन पर 1251 फुट लम्बी राखी बनाकर बिस्व में इतिहास रच दिया हैं। ऐसा अनूठा आयोजन करने वाले विश्व के वह इकलौते व्यक्ति हैं, जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड में शामिल किया गया है। अभी तक यह रिकॉर्ड 800 फुट की राखी के नाम दर्ज था। जिसे अशोक भारद्वाज द्वारा तोड गया है। राखी को रिकॉर्ड करने के लिए मेहगांव पहुंचे गिनीज बुक के जज ऋषिनाथ, वल्र्ड बुक ऑफ के जज हिमांशु तिवारी, एशिया बुक ऑफ के जज भानुप्रताप सिंह, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के जज नवनीत सिंह, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के जज दिनेश ने कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता अशोक भारद्वाज को सर्टिफिकेट प्रदान किए।
मुस्लिम बहनों ने भी बांधी राखी
इस अवसर पर मुस्लिम समाज की बहिनें भी कार्यक्रम में अशोक भैया को राखी बांधने पहुंची। जितनी खुशी हिन्दू बहिनों को थी उससे दुगनी खुशी मुस्लिम बहिनों में देखी गई। इस दौरान अशोक भैया को राखी बांधने के लिए मेहगांव नगर की मुस्लिम बहिनें भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी बडी संख्या में भारद्वाज निवास पर पहुंचकर अशोक भैया को राखी बांधी।