विधायक मिश्रा ने ममता के निवास पर सुनी पीएम के मन की बात

भिण्ड, 27 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया की विधानसभा बरहज से आए प्रवासी विधायक दीपक मिश्रा ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व नप अध्यक्ष ममता भदौरिया के निवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस मौके पर ममता भदौरिया ने विधायक दीपक मिश्रा शाका बाबा का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक गोबिन्द उपाध्याय, अशोक भारद्वाज, सुधा राठौर, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, रामभुवन परमार, कालीचरण शाक्य, सुभाष शर्मा, रविन्द्र परमार, मुन्नी नरवरिया, गुड्डी निगम, केशव राजपूत, अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।