विकास के लिए हमेशा जनता के बीच रहकर कार्य करूंगा : संजीव सिंह

विधायक का वार्ड क्र.18 इमामबाडा की जनता ने पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत

भिण्ड, 05 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के युवा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा संजू शहर वार्ड क्र.18 स्थित सरकारी इमामबाडा के लोगों के आमंत्रित पर पहुंचे। जहां वार्ड वासियों ने उनका सम्मान पुष्पा माला पहनाकर किया। उन्होंने सभी लोगों को श्रवण मास की शुभकामनाएं दी।
विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास और प्रकृति के लिए मैं हमेशा जनता के बीच संघर्ष करता रहूंगा। प्रदेश में भाजपा सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में है, वह हमेशा विकास के लिए संवेदनशील होते हैं। मैंने ग्रामीण एवं शहरी अंचल में विकास के लिए कोई कमी नहीं छोडी है।
विधायक ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सेवा और समर्पण की रही है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद अंत्योदय की विचारधारा को लेकर सर्व समाज के लिए योजनाओं को संचालित किया। हम समाज में शांति सदभावना एवं भाईचारे को स्थापित करना चाहते हैं। आज इस सभा के माध्यम से हिन्दू मुस्लिम सभी मेरे भाई आज एकत्रित हैं, मैं उन्हें पूर्ण रूप से सम्मान देते हुए समाज में शांति और सदभावना भाईचारे की अपील करता हूं कि इसी तरह आप सबका प्रेम, सुख और समृद्धि के लिए बना रहे। हम एक होकर रहें, समाज आगे विकास की ओर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी राष्ट्रीय विचार नीतियों से भारत को आत्मनिर्भर विकास की गति से जोडने का काम किया है। भाजपा सरकारों के पास विकास का विजन है, कांग्रेस के पास ना तो कोई संगठन है, ना कोई नीति है और ना ही विकास है, भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर उनके विकास की योजना बनाने के लिए हमेशा संकल्पित रहती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारी मातृशक्ति को आगे गौरवान्वित करने के लिए लाडली बहना योजना जो प्रथम चरण में उन्होंने 1230 करोड रुपए की राशि उनके खाते में पहुंचाई है। अब दूसरे चरण का फार्म भरने का काम प्रारंभ हो गया है, आप सभी माताएं बहनें एकत्रित होकर शासन के नियमानुसार फार्म भरकर बैंकों में अपनी केवाईसी कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें, ताकि आपके खाते में एक हजार की राशि आ सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति योजना के फार्म भरवाकर हमारी महिलाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया कि हम 1500 रुपए देंगे, 500 में सिलेण्डर देंगे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 2018 की विधानसभा चुनाव में अपने किसानों के कर्ज माफी के नाम पर सरकार बनाई थी एक भी किसान का दो लाख का कर्ज तक माफ नहीं हुआ। युवाओं के लिए रोजगार नहीं दिया। महिलाओं के लिए योजना नहीं बनाई। लेकिन कांग्रेस मात्रा झूठ बोलकर जनता को निर्मित करने का प्रयास कर रही है हमें इनके उसमें नही आना है।
विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू का वार्ड वासियों ने पुष्प मालाएं हार पहनाकर स्वागत किया और कहा कि विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा का सम्मान आपके साथ सुख दुख में हमेशा खडा रहेगा। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि एवं मोहल्लेवासी मौजूद थे।