दौड़ लगाने से शरीर रहता है चुस्त और दुरुस्त : नंदू

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ आयोजित

भिण्ड, 16 सितम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र संगठन भिण्ड द्वारा भारत की स्वतंत्रता के 75वे वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम का आयोजन देश के प्रत्येक जिले में 75 गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में दीनपुरा गांव में फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 75 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। दीनपुरा से शुरू हुई दौड़ अतरसुमा रोड पर खत्म हुई। चार किमी की इस दौड़ में युवाओं ने ग्राम वासियों को यह संदेश भी दिया कि दौड़ हमारे शरीर को मजबूत बनाती है, इसलिए हमें प्रतिदिन दौड़ लगानी चाहिए।
नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशुतोष शर्मा नंदू ने बताया कि ग्राम के सभी युवा जागरुक और लगन शील हैं, यह योग प्राणायाम तथा दौड़ प्रतिदिन लगाते हैं और अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखते हैं और शरीर मजबूत बनाकर सीमा पर जाकर देश की रक्षा करते हैं। अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ में इन्होंने भाग लेकर दौड़ को सफल बनाया। कार्यक्रम में नारायण सिंह, पूर्व सरपंच अशोक, आशुतोश शर्मा नंदू, आकाश शर्मा, सर्वेन्द्र, अमित एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।