भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने घर-घर जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बता कर प्रबुद्धजनों को भेंट की पुस्तक
भिण्ड, 24 जून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल को लेकर उपलब्धियों के साथ महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने लहार विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद दबोह में जन संपर्क करते हुए मतदाताओं के घर-घर जाकर पीएम मोदी के सरकार की उपलब्धियों को बताकर प्रबुद्धजनों के बीच साहित्य को भेंट किया।
महा जनसंपर्क अभियान के तहत दबोह नगर युवाओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश चतुर्वेदी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की युवा हितैषी योजनाओं से अवगत कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्वेदी ने मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण करते हुए दुकानदारों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों तथा आम जनता के बीच पहुंचकर केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का साहित्य उन्हें देखकर कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने हर गरीब को अपनी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में लहार से भाजपा का विधायक और प्रदेश में भाजपा की सरकार बने इसके लिए हम सब एकजुट होकर भाजपा को जिताने का संकल्प लेकर प्रत्येक बूथ पर अपना आशीर्वाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी को देकर कमल खिलाएं। जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्वेदी ने सभी युवाओं को पार्टी की सदस्यता लेने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि आगे आकर युवाओं को लहार के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर जागृत कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लहार में कमल खिला कर अपनी सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूती प्रदान करें।