धर्म की स्थापना करने हर युग में आते हैं भगवान : दुबे

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली अदभुत झांकी

भिण्ड, 27 मई। जिले की नगर परिषद अकोड़ा में चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत के पंचम दिवस कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान योगेश्वर कृष्ण की अदभुत झांकी निकाली गई।
कथा व्यास पं. गोविन्द दुबे ने सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र की कथा में कहा कि सत्य से सच्चिदानंद की प्राप्ति होती है, सत्य स्वयं में भगवान होता है। जीवन में अनेकों बाधाएं आती हैं, मगर हमें अपन आराध्य पर विश्वास को अडिग रखना चाहिए। सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र ने जीवन सारे दुख सहे, मगर परमात्मा पर विश्वास अडिग रखा। उन्होंने परमपिता योगेश्वर कृष्ण के अवतार का वर्णन करते हुए कहा कि कंस के आत्याचारों एवं धरती के पाप नष्ट करने भगवान ने माता देवकी की खोख से जन्म लिया और धरती को राक्षसों से मुक्ती दिलाने वह गोकुल गए। तत्पश्चात कृष्ण भगवान की अदभुत झांकी की एक झलक पाने भक्तों का सैलाव उमड़ पड़ा। साधु भण्डारे में राधे-राधे के उदघोष के साथ प्रसादी वितरित की गई।