भिण्ड, 27 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 59वी पुण्यतिथि पर मौ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजीव कौशिक ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके किए गए कार्यों के लिए राष्ट्र कृतज्ञ है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह यादव, मौ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप यादव, मण्डलम अध्यक्ष रामेश्वर यादव, लोकेन्द्र सिंह यादव, रामअवतार शिवहरे, धर्मेन्द्र बाबा, इकबाल खान, अनुपम राणा, धर्मेन्द्र बघेल, इरसाद खान, पप्पू कुशवाह, रोहित यादव, सुरेश यादव, राकेश सिंह, बालाराम आदि कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की।