30 मई से 30 जून तक सभी कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणी योजनाओं को लेकर घर-घर देंगे दस्तक : नरवरिया

महाजनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर सभी 26 मण्डलों में बैठक आयोजित

भिण्ड, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर जिले के सभी 26 मण्डलों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जिले से गए वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम सब संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, मिशन 2023 विधानसभा चुनाव, 2024 लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ चुका है, हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर एक संकल्प को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को नीचे स्तर तक पहुंचा कर उनका प्रचार-प्रसार करें और हितग्राहियों को लाभ जलाकर उन्हें अपनी पार्टी की विचारधारा से जुड़े।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने भाजपा रौन मण्डल की बैठक में चलाए जाने वाले महाजनसंपर्क अभियान एवं बूथ सशक्तिकरण आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर महाजनसंपर्क अभियान में जुट कर सर्वव्यापी बनाएं। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर समाज के घर तक कार्यकर्ता पहुंचा कर उन्हें लाभ ले जाएं। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अवधेश सिंह बघेल ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलामंत्री सुरेन्द्र सिंह चौहान, मनोज पाठक, बजरंग सिंह कार्यकर्ता मंचासीन थे।
सोनी मण्डल की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय, जिला प्रभारी डॉ. तरुण शर्मा उपस्थित रहे एवं अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जेलसिंह नरवरिया ने की। मालनपुर में जिला संगठन प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया मौजूद रहे, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड़ ने की। मेहगांव मण्डल की बैठक में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक भारद्वाज मौजूद रहे, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने की, जिसमें मण्डल के प्रभारी जिला मंत्री उपेन्द्र राजौरिया शामिल हुए।
गोरमी मण्डल की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। गोहद नगर की बैठक में पूर्व संगठन मंत्री एवं मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ मौजूद रहे। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनोद जैन ने की। जिले के मंत्री एवं मण्डल के प्रभारी राधाकृष्ण शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। दंदरौआ मण्डल की बैठक में पूर्व जिला महामंत्री बलभद्र सिंह सिकरवार शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर ने की। अमायन मण्डल की बैठक पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता भदौरिया एवं अध्यक्षता तेज बहादुर सिंह चौहान ने की। मौ मण्डल की बैठक में जिला मंत्री हरेन्द्र सिंह सिकरवार एवं अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने की। चितौरा मण्डल की बैठक में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंस मोबाइल पर बैठक को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रवि शर्मा ने की। लहार मण्डल की बैठक योगेन्द्र सिंह पप्पू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाहा ने की। मिहोना नगर मण्डल की बैठक की अध्यक्षता विकास बौहरे ने की। मछण्ड मण्डल की बैठक किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम सिंह बघेल शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह राजावत ने की। आलमपुर मण्डल बैठक में विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा शामिल हुए जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय ने की। पीपरी मण्डल की बैठक ग्राम पंचायत लावन में आयोजित की गई, जिसमें मप्र खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रायसिंह नरवरिया ने की। महाराणा प्रताप मण्डल की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजीव कांकर शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी ने की। वनखण्डेश्वर मण्डल की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अमित जैन ने की। ऊमरी एवं नयागांव मण्डल की बैठक में मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर शामिल हुए। फूफ मण्डल की बैठक जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल ने की।