मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर ससंघ का बरासो में मंगल प्रवेश आज

भिण्ड, 13 मई। गणाचार्य विराग सागर महामुनिराज के शिष्य मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज एवं मुनि विश्वसाम्या सागर महाराज का ग्वालियर से बरासो के लिए मंगल पद विहार चल रहा है। जो 14 मई रविवार को सुबह सात बजे अतिशय क्षेत्र बरासो जैन मन्दिर में मंगल प्रवेश करेंगे। वहां पर सकल जैन समाज द्वारा मुनिराजों की भव्य आगवानी की जाएगी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मनोज जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की समोशरण स्थली जहां पर भगवान का तीन बार समोशरण आया था। ऐसे अतिशय क्षेत्र पर मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज ने पहली बार पांच वर्ष पूर्व चातुर्मास कर क्षेत्र का जीर्णोद्धार करने का संकल्प लिया था, तभी से उस क्षेत्र की महिमा का बखान प्रत्येव व्यक्ति के मुख पर आने लगा था, जिससे मुनिराज को बरासो वाले बाबा के नाम से जानने लगे, उसी क्षेत्र पर मुनिराज का आगमन 14 मई को सुबह सात बजे होने जा रहा है। जो 13 महीनों के लंबे अंत राल के बाद भगवान महावीर स्वामी के चरणों में बैठकर 14 से 16 मई तक मनोकामना पूर्ण दिव्या महा अर्चना होगी। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ तीन श्रीफल एक दीपक लेकर आएंगे। जैन ने बताया कि श्रृद्धालुओं को आने-जाने के लिए नि:शुल्क बसों एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी।