आठ वर्ष से फरार स्थाई वारंटी मेहगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिण्ड, 07 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड मनीष खत्री, एएसपी कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी मेहगांव आरकेएस राठौर के निर्देशन में थाना मेहगांव पुलिस ने विगत आठ वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार वारंटी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम, आबकारी एक्ट, धारा 138 एनआईए के तहत तीन स्थाई वारंट न्यायालय द्वारा जारी किए गए हैं। मेहगांव थाना पुलसि को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि स्थाई वारंटी जगरूप पिता रघुनाथ सिंह भदोरिया निवासी रायपुरा थाना बरोही अपने घर पर रुका हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर के गिरफ्तार कर लिया है। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, उप निरीक्षक हरजेन्द्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक अशोक तिवारी, रामप्रकाश शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रदीप पचौरी, प्रदीप सिंह तोमर, गौरीशंकर, पदम सिंह रावत, अवधेश सिंह गुर्जर की मुख्य भूमिका रही।