नए रूप में शहर के निर्माण के लिए रोडमैप बनाकर काम करे रहे हैं : संजीव सिंह

वार्ड 38 में लगभग 40 लाख से मय नाली के बनेंगी सीसी सडक़ें

भिण्ड, 06 मई। नगरीय निकाय क्षेत्र के वार्ड क्र.38 अशोक नगर में शनिवार को लगभग 40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीक एवं वार्ड पार्षद मनीष पुरोहित मौजूद रहे।
विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने वार्ड 38 अशोक नगर में 26 लाख 27 हजार 546 की राशि से सीरोठिया वाली गली एवं 13 लाख 21 हजार 649 की लागत से ज्ञान ज्योति स्कूल गली में सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्यों को भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भिण्ड शहर का निर्माण आप सबकी सहभागिता से संपन्न हो रहा है। शहर में विकास की मूलभूत संरचना, मानव संसाधन के बेहतर उपयोग, सडक़ें, बिजली जैसी जीवन की मूलभूत सुविधाओं के लिए सुनियोजित प्रयास आवश्यक है। हम नए रूप में शहर के निर्माण के लिए नई जरूरतों के लिए रोडमैप बनाकर काम करे रहे हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम में विनोद तोमर, रामदास, बबलू भदौरिया, अर्जुन सिंह, कल्लू चौधरी, राहुल चौरसिया, चन्द्रभान, महावीर सेकेट्री, मुन्ना यादव, बिज्जू यादव, मोहर सिंह कुशवाह, मनोज यादव, अनूप भदौरिया, रामविलास कुशवाह, लक्ष्मीण सिंह, दिनेश सिंह भदौरिया मसूरी, पप्पू कुशवाह, पूरन सिंह प्रजापति, कोमल सिंह, मंगल राठौर, रूपसिंह, कप्तान सिंह, रामकिशोर बघेल, हरीसिंह कुशवाह, श्यामसुंदर, रामवरन कुशवाह, राजेन्द्र राजपूत, रवि सीरोठिया, अजय कुशवाह, नीरज कुशवाह, मुलू गजेन्द्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।