कलेक्टर ने स्वीकृत की एक लाख 57 हजार 500 की आर्थिक सहायता

भिण्ड, 03 मई। कलेक्टर ने सडक़ दुघर्टना में दो मृत व्यक्तियों के वैद्य वारिसान को 15-15 हजार एवं 17 घायल व्यक्तियों 7500-7500 के मान से कुल एक लाख 57 हजार 500 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सडक़ दुर्घटना में मृतक सुहागाबाई पत्नी महेन्द्र निवासी कुठोदा के वैद्य वारिस पति महेन्द्र सिंह एवं मृतक हर्ष पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुठोदा की वैद्य वारिस मां श्रीमती राजश्री को 15-15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
इसीप्रकार सडक़ दुघर्टना में घायल विशाल पुत्र रामकुमार जाटव, धंतोबाई पत्नी अजमेर, शिवानी पुत्री हाकिम सिंह, निशा पुत्री अतर सिंह, हरेन्द्र सिंह पत्नी करतार सिंह, सोवाबाई पत्नी हाकिम, कलावती पत्नी वासुदेव, रोहणी पुत्री रामवरन, मंजू पत्नी हाकिम सिंह, सोमताबाई पत्नी देवीदयाल निवासी हुकुम सिंह का पुरा, विपिन पुत्र रतिराम, आराध्या पुत्री भीमसिंह एवं अरमान पुत्र भीमसिंह, बंदना पुत्री फिरंगीलाल, राजवीर सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, कोमल सिंह पुत्र भारत सिंह, पूजा पुत्री लक्ष्मी निवासीगण ग्राम कुठोदा, तहसील मेहगांव को 7500-7500 के मान से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।