रामनवमी पर फूफ नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

डीजे, बैण्ड व झांकी के साथ झण्डा लेकर उमड़ा रामभक्तों का सैलाव

भिण्ड, 30 मार्च। फूफ नगर में रामनवमी के अवसर पर भारी संख्या में राम भक्तों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली जाने की तैयारियां लगभग एक माह चल रही थीं। श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरुवार को सुबह 10 बजते ही फोफ्टी माता मन्दिर पर संभावना से भी अधिक राम भक्तों का जनसैलाभ उमड़ पड़ा। भारी तादात में राम भक्तों द्वारा विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ फोफ्टी माता मन्दिर से किया गया।
जानकारी के अनुसार फूफ नगर में विशाल शोभायात्रा निकालने के लिए कई राम भक्तों व संगठनों द्वारा करीबन एक महीने से फूफ नगर के आस-पास बसे लगभग सभी गांवों में जाकर जनसंपर्क कर सहयोग के साथ शोभायात्रा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। जिसके बाद शोभायात्रा निकालने को लेकर कई दिनों से चल रहीं तैयारीयां पूंर्ण होने के बाद गुरुवार को सुबह 10 बजे यात्रा की शुरुआत भारी संख्या में राम भक्तों के साथ फोफ्टी माता मन्दिर से डीजे, बैण्ड व रथ पर श्रीराम दरबार की झांकी सजाकर की गई।
वहीं फूफ नगर में शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों के लिए जगह-जगह हर वर्ग व धर्म के लोगों द्वारा शरबत व जलपान के साथ स्वागत किया गया। साथ ही श्रीराम दरबार व रामभक्तों पर फूलों की वर्षा के साथ भगवान को माला पहनाकर पूजा अर्चना भी की गई। जिसके बाद शोभायात्रा को मेन रोड पर घुमाकर फूफ बस्ती के जगेश्वर मन्दिर होकर वापस फोफ्टी माता मन्दिर पर आकर यात्रा का समापन किया गया। इस शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सोंटी भदौरिया, अक्षय ओझा, सुकांतु देव, सुनील शर्मा, राहुल भदौरिया, गोलू भगवाधारी, धर्मेन्द्र भदौरिया, अंकित भदौरिया, लालजी चतुर्वेदी, विशाल भदौरिया के साथ कई राम भक्तों की सराहनीय भूमिका रही।