अरविन्द जोशी बने भिण्ड जिलाध्यक्ष
भिण्ड, 24 मार्च। आम आदमी पार्टी दिल्ली नेतृत्व द्वारा भिण्ड दतिया लोकसभा और भिण्ड जिला की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भिण्ड जिलाध्यक्ष अरविन्द जोशी को नियुक्त कर 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस उपलक्ष्य में मथुरा मांगलिक भवन में जिले के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा नवीन पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित थे।