भिण्ड, 24 मार्च। महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी सुपर वाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिनी कार्यकर्ता संयुक्त रूप से 15 मार्च से आंगनबाड़ी केन्द्र में काम बंद हड़ताल निरंतर जारी है। शुक्रवार को रौन परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू के बैनर तले एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगों पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह जानकारी जिला संयोजक साधना भदौरिया एवं रौन परियोजना संयोजक ऊषा त्यागी ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कि एक तरफ सरकार लाड़ली बहिना योजना चालू करने जा रही है, दूसरी तरफ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का काटा हुआ मानदेय भाजपा राज्य सरकार देने को तैयार नहीं है, क्या बहिनों के साथ शिवराज सिंह चौहान ने धोखा दिया है, सेवानिवृत्त के बाद आर्थिक सहायता देने की घोषणा शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महापंचायत बुलाकर की थी, वह भी आज दिन तक लागू नहीं की गई है। इसलिए भाजपा सरकार समय रहते अपनी घोषणाओं पर हमल नहीं किया, इसके परिणाम भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में भुगतने पड़ सकते हैं।