महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं : राजश्री

सेव द चिल्ड्रेन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया आयोजन

भिण्ड, 06 मार्च। मोंडलीज इंटर नेशनल के सहयोग से सेव द चिल्ड्रेन द्वारा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों के माध्यम से स्वास्थ्य परिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने हेतु परियोजना के अंतर्गत सिंघवारी, बरौना एवं लोधी की पाली में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मालनपुर नप अध्यक्ष श्रीमती राजश्री किरार की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सेव द चिल्ड्रेन के परियोजना समन्वयक फिरोज खान ने बताया कि महिलायों के प्रति होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसाओं को रोकने एवं महिलाओं में उनके अधिकारों के बारे में जागरुकता लाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रति वर्ष आठ मार्च को मनाया जाता है, महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को महिला अधिकारों के बारे में जागरुक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नप अध्यक्ष श्रीमती राजश्री किरार ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, इसलिए हम सबको सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए और अपने आस-पास रहने वाली महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा को रोकने के लिए और उन्हें उनके अधिकार प्राप्त करने में मदद करनी होगी, तभी महिलाएं सुरक्षित रहेंगी। एण्डोरी सरपंच श्रीमती रंजना जाटव ने सभी महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्रीमती सुमन सिंह, प्रगति मिश्रा, रेखा भदौरिया, हेमलता जयंत, अरुणा, देव राजपूत और रंछोर सिंह तोमर सहित 455 महिलाओं ने भाग लिया।