भिण्ड, 10 फरवरी। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया 11 से 14 फरवरी तक चार दिवसीय भ्रमण के दौरान अटेर क्षेत्र के ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया 11 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिण्ड से प्रस्थान कर 10.30 बजे उदोतगढ़ में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12 बजे ग्राम रोहंदा पंचायत कछपुरा में जनसंपर्क, 1.30 बजे ग्राम कनेरा में जनसंपर्क, 2.30 बजे ग्राम खड़ीत में जनसंपर्क, 3.30 बजे ग्राम मोदना में जनसंपर्क एवं शाम 4.30 बजे ग्राम अटेर महोत्सव में भाग लेंगे। 12 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिण्ड से प्रस्थान कर 10.30 बजे बलारपुरा में विकास यात्रा का शुभारंभ, दोपहर 12.30 बजे ग्राम विण्डवा में जनसंपर्क, दोप बजे ग्राम खिपौना में जनसंपर्क, शाम चार बजे ग्राम मघारा में जनसंपर्क एवं पांच बजे अटेर महोत्सव में भाग लेंगे।
सहकारिता मंत्री 13 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिण्ड से प्रस्थान कर 10.30 बजे ग्राम रानीपुरा पंचायत देहरा में विकास यात्रा का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे ग्राम जवासा में जनसंपर्क, 1.30 बजे ग्राम इंगुरी (पंचायत बगुलरी) में जनसंपर्क, 2.30 बजे ग्राम मसूरी में जनसंपर्क, 3.30 बजे ग्राम मृगपुरा में जनसंपर्क एवं शाम 4.30 बजे अटेर महोत्सव में भाग लेंगे। 14 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिण्ड प्रस्थान कर 10.30 बजे ग्राम क्यारीपुरा में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.30 बजे ग्राम कोषण में जनसंपर्क, दो बजे ग्राम बिजौरा में जनसंपर्क, शाम चार बजे ग्राम चिलौंगा में जनसपर्क एवं पांच बजे अटेर महोत्सव में भाग लेंगे।