मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों/ कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी एवं सौंपे दायित्व

भिण्ड, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित पांच फरवरी को भिण्ड में विकास यात्रा का शुभारंभ एवं जनसेवा अभियान के अंतर्गत संभाग स्तरीय कार्यक्रम में हित लाभ वितरण किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में भिण्ड जिले के हितग्राहियों के अलावा संभाग के अन्य जिलों के हितग्राही भी आएंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों का आना संभावित है।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने संपूर्ण कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जेके जैन को प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाकर उनको दायित्व सौंपे हैं। जिन अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है उनको पत्र जारी कर कार्यक्रम को सुचारू रूप संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।