सहकारिता मंत्री ने जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभाकामनाएं

भिण्ड, 25 जनवरी। प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने जिले वासियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि देश के संविधान में नागरिकों को अधिकार के साथ उनके कर्तव्य भी बताए गए हैं। उन्होंने प्रदेश वासियों से प्रदेश की तरक्की में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूरे समर्पण के साथ किए जाने का आग्रह किया है। मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने स्वच्छता अभियान में भी नागरिकों से निरंतर सक्रिय सहयोग देने का आव्हान किया है।

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. भदौरिया का दौरा कार्यक्रम

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया 25 जनवरी को दोपहर दो बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि नौ बजे भिण्ड पहुंचे। वे रात्रि विश्राम भिण्ड में ही करेंगे। 26 जनवरी गुरुवार को सुबह नौ बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड में ध्वजारोहरण करेंगे।