शनि अमावस्या पर शनि मन्दिर में होंगे विशेष आयोजन कल

शाम छह बजे होगी 1100 दीपों से महाआरती

भिण्ड, 19 जनवरी। श्री कुण्डेश्वर महादेव उदासीन आश्रम इटावा रोड भिण्ड में स्थित श्री शनिदेव मन्दिर पर अमावस्या के अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।
जानकारी देते हुए मन्दिर के प्रबंधक व पुजारी श्री विजय महाराज ने बताया कि शनि अमावस्या व मोनी अमावस्या होने के कारण विशेष महत्व है। इस दिन कुण्डेश्वर महादेव एवं शनि मन्दिर में विशेष आयोजन होंगे, जो दिनभर चलते रहेंगे। इसी तारतम्य में न्याय के देवता शनिदेव के लिए सुबह 10 बजे से तेल अभिषेक, 11 बजे शनिदेव के सहस्त्र नामावली से हवन होगा। उसके उपरांत भण्डारा प्रसादी 12 बजे से शाम तक चलेगी। शनिदेव जी की महाआरती शाम छह बजे से 1100 दीपक प्रज्वलित करके होगी। उसके उपरांत 1100 हनुमान चालीसा पाठ शाम सात बजे से 8:30 बजे तक होंगे। सुंदरकाण्ड एवं रात्रि को भजन संध्या कार्यक्रम 8:30 बजे से अनवरत रात्रि जागरण हेतु चलते रहेंगे। मन्दिर प्रबंधन ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लें।