ऊँ नम: शिवाय के जाप से मन शांत रहता है : श्री दयानंद महाराज

एक माह से अनवरत चल रहे ऊँ नम: शिवाय महामंत्र जप का समापन आज

भिण्ड, 21 अगस्त। इटावा रोड स्थित सिटी कोतवाली के सामने कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर उदासीन आश्रम में चल रहे संगीतमयी ऊँ नम: शिवाय महामंत्र अखण्ड जाप का कल श्रावण पूर्णिमा को समापन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए महंत स्वामी दयानंद जी महाराज ने बताया कि उक्त कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा से अनवरत अखण्ड ऊँ नम: शिवाय की धुन से गुंजायमान रहा, जिसमें भक्तों ने भरपूर सहयोग किया। दिन की पाली में समस्त महिला मण्डल व रात्रि में पुरुषों ने जप किया। ऊँ नम: शिवाय का जाप श्रावण मास की पूर्णिमा को संपन्न होगा। जिसमें आप सभी भक्तों की भी सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा देश कोरोना जैसी भयंकर महाभारी से जूझ रहा है, इस हेतु देश राष्ट्र कल्याण की भावना से ये जाप केवल मानव जीवन की रक्षा के लिए भूत भावन प्रलयंकर देवों के देव महादेव भोलेनाथ से प्रार्थना हेतु किया है। श्री स्वामी दयानंद जी ने कहा कि इस पंच अक्क्षरी महामंत्र ऊँ नम: शिवाय से निकलने वाली धुन से प्रकृति में वातावरण शुद्ध हो जाता है, मन व चित स्थिर रखने के लिए मनुष्य को ऊँ नम: शिवाय का जाप हमेसा करते रहना चाहिए।