कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी : नरवरिया

गोहद में हुआ कार्यकर्ताओं का परिचय सम्मेलन

भिण्ड, 11 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोहद विधानसभा के कार्यकर्ताओं का परिचय सम्मेलन बुधवार को आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के भिण्ड जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया तथा अध्यक्षता जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने की। कार्यक्रम का आयोजन पुरुषोत्तम बनोरिया के नेतृत्व में हुआ।
जिलाध्यक्ष नरवरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है, आज हम देश-प्रदेश एवं अन्य प्रांतों में कार्यकर्ताओं की कठोर मेहनत की बदौलत ही सत्ता में बैठे हैं, कार्यकर्ता मुझे आधी रात को आवाज लगाएंगे, मैं उनके समक्ष खड़ा मिलूंगा। कार्यक्रम का संचालन गजेन्द्र चौधरी तथा आभार व्यक्त विनोद चौहान सह मीडिया प्रभारी ने किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक पुरुषोत्तम बनोरिया का जन्मदिन भी जिलाध्यक्ष व प्रभारी ने मनाया।
कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री गजेन्द्र चौधरी, विनोद सिकरवार, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, मुरारी लाल अग्रवाल, रामकुमार शर्मा, रूपराम तिवारी, सोना शर्मा, कालीचरण जाटव, देवेन्द्र शर्मा, सौरव गुप्ता, केपी राठौर, शैलेन्द्र सोनी, रामू कुशवाहा, सुल्तान मौर्य, पिंकी राजावत, सुरेश छारी, धीरेन्द्र शर्मा, शशि जैन, अमीर खान, रामवीर बनोरिया, मनीष बिसोरिया, चंदू गोयल मौजूद रहे।