एएसआई खान एवं एसआई गुबरेले बने उपनिरीक्षक

भिण्ड, 02 जनवरी। जिले अमायन थाने में पदस्थ एएसआई शहजाद खान को पुलिस विभाग द्वारा उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। आज रविवार को उनकी पदोन्नति पर मेहगांव एसडीओपी आरकेएस राठौर ने उन्हें बेज लगाकर सम्मानित किया। वहीं भारौली थाने में पदस्थ एसआई एलके गुबरेली भी उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। उनकी पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बेज लगाकर सम्मानित किया।