सर्दी के बढ़ते प्रकोप के कारण साढ़े दस बजे के बाद संचालित होंगे समस्त विद्यालय

कलेक्टर ने समस्त विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधान अध्यापकों को जारी किया आदेश

भिण्ड, 21 दिसम्बर। शीतकाल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम होने के कारण जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का संचालन सुबह 10.30 बजे से पूर्व नहीं करने का आदेश कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जारी किया है। कलेक्टर ने लोक शिक्षण संचालनायल मप्र भोपाल के आदेश पर जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 10:30 बजे के उपरांत करने तथा नियमानुसार शीतकालीन अवकाश का पालन करने के लिए भिण्ड जिले के समस्त प्राचार्य/ प्रधान अध्यापक शासकीय/ अशासकीय उमावि/ हाईस्कूल / मावि/ प्रावि को निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अपने आदेश में कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल का पत्र क्र./अकादमिक/सी/शी.अ./22/ 2791 भोपाल, छह दिसंबर 2022 द्वारा स्थानीय परिस्थिति, शीतकाल एवं ग्रीष्मकाल में शाला परिवर्तन हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें शीतकाल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम होने पर एवं ग्रीष्मकाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक होने पर शाला समय परिवर्तन नियमानुसार किया जाना है। इसलिए वर्तमान में तापमान पांच डिग्री से कम होने के कारण जिला अंतर्गत संचलित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का संचालन सुबह 10:30 बजे से पूर्व नहीं किया जाएगा तथा नियमानुसार घोषित शीतकालीन अवकाश का पालन किया जाएगा। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड, समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जिला भिण्ड,. समस्त खण्ड स्त्रोत समन्वयक जिला भिण्ड को विद्यालयों में आदेश का पालन करवाने के भी निर्देश दिए हैं।