भिण्ड, 19 दिसम्बर। जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता केशव देसाई सोमवार मौ नगर के अलावा अंचल के आधा दर्जन ग्रामों में उन शोकाकुल परिवारों के बीच शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे, जिनके किसी न किसी परिजन की मृत्यु हुई है। मौ नगर के पूर्व पार्षद प्रदीप उर्फ उप्पी यादव के पिताजी, वार्ड क्र. 14 के पूर्व पार्षद सोनू कुशवाह के पिता डॉ. शोखीराम कुशवाह, कांग्रेस कार्यकर्ता बच्चू सिंह कुशवाह के भाई पूरन कुशवाह मिस्त्री, नप कर्मचारी धीरज श्रीवास्तव की माताजी के निधन पर उनके निवास पर पहुंच कर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि संजीव यादव, इकबाल पठान, जागेश यादव, आजाद कुरैशी, इरशाद पठान, मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति, जाहिद खां, दिनेश राठौर, धर्मेन्द्र यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।