भिण्ड, 18 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गोहद मण्डल की अध्यक्ष उमा राठौर की अध्यक्षता में कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन मण्डल अध्यक्ष गोहद उमा राठौर ने किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष आभा जैन ने महिलाओं को सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में आभार आरती शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्चना शर्मा, उपाध्यक्ष बबली तोमर, महामंत्री संगीता कौशल, नीलम भदौरिया, प्रतिभा सोनी, सुमन गुप्ता, मीना जाटव, गीता शर्मा, रवि शर्मा, आशीष शर्मा, विनोद माहोर, हरिओम भटेले, गुड्डी प्रजापति एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







