कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवेक तन्खा ने भरा जोश, कहा- स्पष्ट बहुमत में आ रही है सरकार

भिण्ड 16 दिसम्बर। मप्र कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा एक दिवसीय दौरे पर गोहद से होते हुए भिण्ड पहुंचे। इससे पहले विवेक तन्खा ने गोहद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ जुट जाएं, अबकी बार स्पष्ट बहुमत के साथ मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान मतदाताओं ने अब ठान लिया है, मप्र में परिवर्तन इस बार निश्चित होगा। आने वाले समय में पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के बीच होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि धनबल का प्रयोग कर प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा की नीतियों के विरुद्ध अब आम जनमानस आक्रोशित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह यादव, देवाशीष जरारिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय उर्फ टोनी मुद्गल, अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू-जगदीश माहौर, विधायक प्रतिनिधि संजू तोमर, कैलाश माहौर, गोपाल पचौरी, रमजानी खान, ओमी माहौर, महेश कौशल, विजय निगम, कमलेश गुर्जर, प्रमोद शुक्ला, पिंकी उच्चाडिय़ा, रवि कुशवाह, इलियास खान, डॉ. शिवचरण जयंत, कल्ला कंसाना, देवव्रत चौधरी, मुन्नेश शर्मा, कैलाश जाटव, देवेन्द्र पाठक, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर जादौन, बबलू बरैया, धर्मेन्द्र जाटव, सरोज बाल्मीक, रौनू तोमर आदि उपस्थित थे।

विवेक तन्खा का मालनपुर में हुआ भव्य स्वागत

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें अशोक सिंह तोमर, छोटू, राघवेन्द्र शर्मा, संग्राम सिंह तोमर, केशव देसाई, कुलदीप सिंह तोमर, अशोक सिंह श्रीवास्तव, उमेश भदौरिया, डॉ. परमाल सिंह तोमर, सुमित परिहार, राजवीर सिंह, लोकेन्द्र सिंह सेंगर, रामलखन सिंह, राजवीर सिंह, रामनारायण हिण्डोलिया आदि ने भव्य स्वागत किया।