कानूनगो बने शा. महाविद्यालय आलमपुर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

भिण्ड, 04 नवम्बर। प्रदेश के शासकीय/ स्वशासी महाविद्यालयों में काफी लम्बे समय से रिक्त पड़े जनभागीदारी समिति अध्यक्षों के पदों पर राज्य सरकार ने नवीन अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसीक्रम में शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह कानूनगो को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कानूनगो के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

मौ के नए थाना प्रभारी कुशवाह ने सम्हाला प्रभार

मौ। पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह कुशवाह के आदेशानुसार सुधीर सिंह कुशवाह ने शुक्रवार की शाम को मौ थाना प्रभारी का चार्ज सम्हाल लिया है।