भिण्ड, 20 अक्टूबर। कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया का पुत्रबधू श्रीमती कामना सुनील सिंह भदौरिया के जिला पंचायत भिण्ड का अध्यक्ष बनने पर मेहगांव विधानसभा के ग्राम हरीक्षा में पूरन सिंह भदौरिया मास्टर के आयोजन में सभी ग्राम वासियों ने माला पहनाकर, साफा बांधकर, तलवार भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, भाजपा मण्डल मेहगाव के महमंत्री रोहित करैया, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोनी मुन्नासिंह नरवरिया, भाजयुमो मण्डल सोनी अध्यक्ष आशीष सिंह भदौरिया, जनपद सदस्य रमन सिंह भदौरिया, जनपद सदस्य महेश सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरोत्तम पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोकुल परमार, रिटायर्ड एडीएसपी चेतराम सिंह भदौरिया, युवा नेता सतैन्द्र सिंह भदौरिया, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष महेन्द्र गुर्जर, पूर्व डायरेक्टर रामवीर सिंह भदौरिया, रामवीर सिंह तोमर, हाकिम त्यागी, सरपंच कमलेश पटेल, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व सरपंचगण जयसिंह जादौन, महेश भदौरिया, बनिया बघेल, पूर्व जनपद सदस्य राजाभईया गुर्जर, सुरेश भदौरिया, जयराम सिंह भदौरिया, प्रमोद सिंह भदौरिया आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।