धूमधाम से निकाली भगवान नर्मदेश्वर की शोभायात्रा

नर्मदेश्वर भगवान भोलेनाथ की स्थापना पर उमड़ा जन सैलाव

भिण्ड, 08 अगस्त। मिहोना नगर में नर्मदेश्वर भगवान भोलेनाथ नर्मदेश्वर की परिवार सहित नगर में भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली यह यात्रा नगर के मुख्य मार्ग होते हुए मिहोना नगर के हृदय स्थल गांधी तिराहा पहुंची। जहां रास्ते मे नगर के लोगों द्वारा भगवान नर्मदेश्वर के परिवार व भक्तों पर पुष्प वर्षा की जगह-जगह रास्ते मे प्रसाद वितरण किया गय।
शोभा यात्रा मिहोना नगर के उरई रोड होते हुए नगर के ऐतिहासिक धाम गथाई धाम होते हुए काली माता मन्दिर पर पहुंची, जहां से आनंदेश्वर मन्दिर लहार रोड होते हुए मछरिया रोड स्थित वार्ड क्र.12 नर्मदेश्वर मन्दिर पर पहुंची। भगवान की शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। भगवान श्री नर्मदेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा की शोभा यात्रा में कई भक्त भक्ति में झूमते हुऐ नजर आए, शोभा यात्रा के साथ में श्री वृन्दावन धाम से पधारे आचार्य पं. राजेश शास्त्री, दिनेश शास्त्री, रामजीलाल शास्त्री, श्रीकांत शास्त्री, विकास शास्त्री ने वेद मंत्रों द्वारा भगवान का पूजन एवं महाअभिषेक कराया। इस दौरान नगर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही।