विवाहिता के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

भिण्ड, 07 अक्टूबर। फूफ थाना क्षेत्र के ग्राम भदाकुर में विवाहिता के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम भदाकुर निवासी 33 वर्षीय विवाहिता ने फूप थाना पुलिस को बताया कि विगत रात करीब आठ बजे गांव का ही रहने वाला मुन्नासिंह भदौरिया अकेला देखकर उसके घर में घुस आया और हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला की रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 451, 506 भादंवि के तहत अपराध क्र.222/22 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।