अभा कवि सम्मेलन एवं उजासोत्सव कल

भिण्ड, 30 सितम्बर। मप्र लेखक संघ भिण्ड द्वारा काव्य उजास उत्सव-2022 का सारस्वत अनुष्ठान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर दो अक्टूबर को दोपहर दो बजे से राजेन्द्र कॉन्वेंट स्कूल लश्कर रोड भिध्ड के सभागार में किया जा रहा है। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस होंगे तथा अध्यक्षता समाजसेवी चिकित्सक डॉ. विनोद सक्सेना करेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला ने बताया कि इसमें अभा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह होगा। जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भिण्ड स्व. गोपाल मिश्रा, स्व. शेरसिंह परिहार, स्व. भुवनेश शर्मा गल्ला मण्डी, स्व. चौधरी कृपाराम शर्मा मुसावली, स्व. पं. नवाबप्रसाद जोशी, स्व. भारत सिंह चंदेल दंदरौआ, स्व. श्रीमती गिरिजा देवी, स्व. पं. रामशरण शास्त्री तथा स्व. श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा सम्मान प्रदान किया जाएगा। कवि सम्मेलन में कानपुर से डॉ. अंजना कुमार, एटा से राजकुमार भरत, ग्वालियर से हेमंत शर्मा किटौरा, अलीगढ़ से एडवोकेट वेदप्रकाश मणि, लहार से जितेन्द्र त्रिपाठी अमित, आगरा से ओमप्रकाश दीक्षित को आमंत्रित किया गया है।