राहुल गांधी की तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा अब कांग्रेस तोड़ों यात्रा में बदल चुकी है : ओपीएस भदौरिया

राज्यमंत्री मंत्री भदौरिया ने राहुल की यात्रा पर साधा निशाना

भिण्ड, 29 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मप्र सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस टूट रही है, सीएम के पद को लेकर कांग्रेसी विधायक बगावत कर रहे हैं, उसे तो संभाल नहीं पा रहे, भारत को जोडऩे की बात करते हैं। कांग्रेस का किला पहले तिनका तिनका कर बिखर रहा था, लेकिन जब से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, तो कांग्रेस के किले के मजबूत स्तंभ एक एक कर ढह रहे हैं। कांग्रेस के पुराने लोगों ने मान लिया है कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है।
राज्यमंत्री भदौरिया ने कहा कि राहुल गांधी की तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा अब कांग्रेस तोड़ो यात्रा में बदल चुकी है। राहुल की अपरिपक्वता के कारण पार्टी पूरी तरह से टूट चुकी है, लेकिन राहुल हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टूट रही पार्टी को बचाने की हिम्मत भी किसी में नहीं दिख रही है। सब लोग केवल अपने स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बिखर रही पार्टी को एक अदद अध्यक्ष तक नहीं मिल पा रहा है। अशोक गहलोत सीएम पद छोडऩा नहीं चाहते हैं और कमलनाथ भी मप्र नहीं छोड़ रहे हैं। वे भी अपनी राजनीतिक लालसाओं को सिद्ध करने में लगे हैं। कांग्रेस की विचारधारा में हमेशा आपसी गुटबाजी को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक पदों को लेकर घमासान मस्त आ रहा है, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा हमेशा जनसेवा भाव से कार्य करने की रही है और संगठन में अनुशासन व्यक्ति नहीं विचार के लिए कार्यकर्ता काम करता है।
राज्यमंत्री भदौरिया ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस बचाओ यात्रा पर निकलना चाहिए। कांग्रेस अंदर से पूरी तरह खोखली हो चुकी है। पहले तो राहुल को समझना होगा कि पार्टी की अंदरूनी स्थिति क्या है? हालांकि जिस तरह से कांग्रेस बिखरी है। उसका फिर से खड़ा हो पाना दूर की कौड़ी सा दिख रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को कमजोर बताते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ लोग ही उन्हें नकार चुके हैं। ऐसे में देश उन्हें कैसे स्वीकार करेगा। कांग्रेस नेता नटवर सिंह कह चुके हैं कि कांग्रेस को सोनिया गांधी और राहुल गांधी की जरूरत नहीं है। जबकि इन दोनों को कांग्रेस की जरूरत है। नटवर ने आरोप लगाया कि जब तक इन दोनों या गांधी परिवार में किसी के भी हाथ कांग्रेस की बागडोर रहेगी तो वे किसी भी योग्य व्यक्ति को आगे नहीं आने देंगे। अजीज कुरैशी ने भी राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए कहा था कि जब तक उनके हाथ कांग्रेस की बागडोर है, कांग्रेस का भला नहीं हो सकेगा। वहीं पीके ने भी राहुल को आइना दिखाते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल में पार्टी 90 फीसदी चुनाव हारी है।
राज्यमंत्री भदौरिया ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं में सीएम को लेकर के घमासान करते हुए कांग्रेस टूट रही है यह कैसी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा है पहले भी अपने घर को समान है फिर भारत जोडऩे की बात करें।