सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने एमजेएस महाविद्यालय में किया पौधारोपण
भिण्ड, 24 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण 26 मण्डलो एवं मोर्चा द्वारा प्रत्येक मण्डल में तालाब और जल संग्रहण के स्थानों पर श्रमदान कर साफ सफाई की जा रही है। मोदी के व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।
जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिला महामंत्री धर्मसिंह, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा, उपेन्द्र राजौरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष आभा जैन, प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश छारी, जिला सोशल मीडिया मोनू नरवरिया, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, वैभव चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष टीपू भदौरिया, शेरू पचौरी, प्रदीप पाण्डे, धर्मेन्द्र सोनी, जेडी खान, सौरभ जैन, श्रीमती ऊषा नगरिया ने एमजीएस कॉलेज भिण्ड में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्टूबर तक निरंतर जिले में सेवा कार्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में आठ वर्ष पूर्ण होने पर निरंतर विकास, सेवा के कार्य हो रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार का कोई भी मामला अभी तक नहीं आया है।
इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर जिले में 75 आंगन वाडिय़ों को आदर्श आंगनवाड़ी बनाने के लिए जो आव्हान लिया गया है, उस उसी कड़ी में भिण्ड नगर की वार्ड क्र.18 में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन द्वारा आंगनबाड़ी क्र.18 को गोद लिया गया है, जिसको आदर्श बनाने के लिए वह सारे आयामों को पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, उन प्रयासों में कहां तक गति मिली है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, सुरेश छारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ऊषा नगरिया ने जाकर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं सेवा कार्य किए।